Breaking News

नीतीश-पीएम मोदी मुलाकात के बाद बिहार में ‘खेला’ की अटकलें, RJD का दावा– सीएम पद छोड़ने का दबाव बना रही BJP

Bolta Sach News
|
Nitish-PM Modi meeting
बोलता सच,बिहार/पटनाः बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से हुई मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में बड़े उलटफेर की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि भाजपा अब नीतीश कुमार पर मुख्यमंत्री पद छोड़ने का दबाव बना रही है।
आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि भाजपा और जेडीयू के बीच अंदरखाने खींचतान चल रही है। उन्होंने दावा किया कि मकर संक्रांति के बाद बिहार की राजनीति में कोई बड़ा ‘खेला’ देखने को मिल सकता है। तिवारी के मुताबिक, आने वाले दिनों में एनडीए के भीतर बड़ा राजनीतिक विस्फोट हो सकता है और सत्ता समीकरण बदल सकते हैं।
मृत्युंजय तिवारी ने भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के पटना दौरे पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि बिहार को तभी फायदा होगा जब नितिन नबीन राज्य के लिए ठोस काम करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र और राज्य दोनों में एनडीए की सरकार होने के बावजूद बिहार को कुछ खास नहीं मिला। तिवारी ने आरोप लगाया कि न तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल सका, न कोई विशेष पैकेज और न ही पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया।
गौरतलब है कि सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की अहम बैठक हुई थी। यह मुलाकात विधानसभा चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत के करीब एक महीने बाद हुई। जहां एनडीए इसे एकजुटता का संकेत बता रहा है, वहीं आरजेडी इसे सरकार की विफलता और अंदरूनी कलह का सबूत बता रही है।

इसको भी पढ़ें : बीजेपी के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का पहला दौरा पुडुचेरी, साउथ इंडिया को साधने की रणनीति


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

2 thoughts on “नीतीश-पीएम मोदी मुलाकात के बाद बिहार में ‘खेला’ की अटकलें, RJD का दावा– सीएम पद छोड़ने का दबाव बना रही BJP”

Leave a Reply

error: