Breaking News

लखनऊ : चलती वैन का दरवाजा खोलना पड़ा भारी, स्कूटी सवार की मौत; आरोपी ड्राइवर फरार

Bolta Sach News
|
Lucknow Door of a moving van
बोलता सच,लखनऊ : लखनऊ के चिनहट इलाके में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चलती वैन का दरवाजा अचानक खोलने से स्कूटी सवार 50 वर्षीय शौनक शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर घायल को अस्पताल पहुंचाकर वैन छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार, इंदिरा नगर निवासी शौनक शुक्ला स्कूटी से जा रहे थे। चिनहट क्षेत्र में यादव ढाबा के पास एक वैन चालक ने पान थूकने के लिए चलती गाड़ी का दरवाजा खोल दिया। पीछे से आ रहे शौनक दरवाजे से टकरा गए और सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

परिवार में मचा कोहराम

अस्पताल कर्मियों ने शौनक के मोबाइल फोन से उनके परिजनों को सूचना दी। खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पत्नी राधा शुक्ला और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि शौनक अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले थे और इंदिरा नगर में स्टेशनरी की दुकान चलाते थे।

सीसीटीवी से तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और वैन नंबर के आधार पर उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। चिनहट थाने के इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़े : वेस्ट यूपी में समीकरण साधने में जुटे जयंत चौधरी, भाईचारे के नारे से मुस्लिम-ब्राह्मण-त्यागी को जोड़ने की कोशिश


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: