Breaking News

अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, बड़े भाई अली से मिलने जाते समय हुआ हादसा

Bolta Sach News
|
Atiq Ahmed's younger son Aban
बोलता सच,झांसी : उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता और दिवंगत माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अबान अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था, जो जेल में बंद है। इसी दौरान रास्ते में हुए भीषण सड़क हादसे में उसकी जान चली गई। घटना के बाद परिवार और अतीक अहमद से जुड़े लोगों में शोक की लहर है।
अबान अहमद अतीक अहमद का सबसे छोटा और पांचवां बेटा था। इससे पहले वर्ष 2023 में अतीक के तीसरे बेटे असद अहमद की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो चुकी थी। अबान की मौत के बाद अतीक परिवार को एक और बड़ा झटका लगा है।
अतीक अहमद के परिवार में पत्नी शाइस्ता परवीन और पांच बेटे थे। इनमें सबसे बड़ा बेटा उमर अहमद लखनऊ जेल में बंद है, जबकि दूसरा बेटा अली अहमद नैनी जेल में निरुद्ध है। तीसरे बेटे असद अहमद की वर्ष 2023 में पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई थी। चौथा बेटा अहजम बाल सुधार गृह में रहा है, जबकि अब सबसे छोटे बेटे अबान अहमद का भी निधन हो गया। अब परिवार में शाइस्ता परवीन, उमर अहमद, अली अहमद और अहजम ही बचे हैं।
गौरतलब है कि 15 अप्रैल 2023 को प्रयागराज में पुलिस हिरासत के दौरान अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस समय पुलिस दोनों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जा रही थी। अतीक अहमद के खिलाफ 101 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज थे, जबकि उसके भाई अशरफ पर 57 मामले दर्ज थे। पत्नी शाइस्ता परवीन भी उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार हैं और उन पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
फिलहाल, पुलिस ने सड़क हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।

इसे भी पढ़े : JPSC आंदोलन को मिलेगा CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- झारखंड जाकर छात्रों के साथ खड़े होंगे


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: