Breaking News

काशी विश्वनाथ ट्रस्ट ने जारी की 2026 के पर्व-व्रतों की सूची, महाशिवरात्रि 15 फरवरी को

Bolta Sach News
|
Issued by Kashi Vishwanath Trust
बोलता सच,वाराणसी : श्री काशी विश्वनाथ ट्रस्ट की ओर से नए साल 2026 के प्रमुख पर्वों और व्रतों की सूची जारी कर दी गई है। ट्रस्ट ने कुल 43 महत्वपूर्ण पर्व-व्रतों का कैलेंडर अपने आधिकारिक एप पर “आगामी कार्यक्रम” के नाम से प्रकाशित किया है। इसके अनुसार वर्ष 2026 में काशी से जुड़े प्रमुख त्योहारों में महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाई जाएगी।

ट्रस्ट के कैलेंडर के मुताबिक वर्ष की शुरुआत 14 जनवरी को मकर संक्रांति से होगी, जबकि 23 जनवरी को वसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। 27 फरवरी को काशी में रंगभरी एकादशी और 3 मार्च को पारंपरिक काशी रंगोत्सव आयोजित होगा। इसके बाद 25 मई को गंगा दशहरा और 16 जुलाई को काशी के प्रसिद्ध लक्खा मेले में शुमार रथयात्रा का आयोजन किया जाएगा।

वर्ष के उत्तरार्ध में 10 अक्तूबर को पितृ विसर्जन, 9 नवंबर को अन्नकूट, जबकि 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के साथ देव-दीपावली और गुरु नानक जयंती एक ही दिन मनाई जाएगी। इस दिन काशी में भव्य दीपोत्सव का आयोजन होगा।

2026 के प्रमुख पर्व और व्रत इस प्रकार हैं:
मकर संक्रांति – 14 जनवरी
वसंत पंचमी – 23 जनवरी
महाशिवरात्रि – 15 फरवरी
रंगभरी एकादशी – 27 फरवरी
काशी रंगोत्सव – 3 मार्च
चैत्र नवरात्र आरंभ – 19 मार्च
श्रीराम नवमी – 27 मार्च
अक्षय तृतीया – 20 अप्रैल
बुद्ध पूर्णिमा – 1 मई
गंगा दशहरा – 25 मई
रथयात्रा – 16 जुलाई
गुरु पूर्णिमा – 29 जुलाई
रक्षाबंधन – 28 अगस्त
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी – 4 सितंबर
पितृ विसर्जन – 10 अक्तूबर
शारदीय नवरात्र – 11 अक्तूबर
विजयादशमी – 20 अक्तूबर
धनतेरस – 6 नवंबर
दीपावली – 8 नवंबर
अन्नकूट/गोवर्धन पूजा – 9 नवंबर
छठ व्रत – 15 नवंबर
देवउठनी एकादशी – 20 नवंबर
कार्तिक पूर्णिमा/गुरु नानक जयंती/देव-दीपावली – 24 नवंबर

ट्रस्ट के अनुसार, यह कैलेंडर श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है, ताकि वे पहले से अपनी धार्मिक यात्राओं और आयोजनों की योजना बना सकें।



Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: