Breaking News

देवरिया : घरेलू विवाद में युवक की मौत, पत्नी समेत तीन पर हत्या का आरोप

Bolta Sach News
|
Deoria Youth dies in domestic dispute
बोलता सच,देवरिया : बरियारपुर क्षेत्र के विशुनपुर कला गांव के महुआबारी टोला में सोमवार दोपहर घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पत्नी ने अपने भाई और भांजे के साथ मिलकर पति की डंडे और बेल्ट से बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पत्नी फरार हो गई, जबकि पुलिस ने अन्य आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार महुआबारी निवासी मुकेश सिंह (40) पुत्र टेल्हू सिंह की शादी कसया थाना क्षेत्र के पिपरा झाम गांव में हुई थी। उनके परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।
सोमवार को किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। उसी दौरान पत्नी का भाई और भांजा भी घर पर मौजूद थे। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर तीनों ने मिलकर मुकेश को कमरे में बंद कर डंडे और बेल्ट से जमकर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद पत्नी ही घायल मुकेश को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पत्नी, उसके भाई और भांजे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
मनोज कुमार ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

इसे भी पढ़े : देवरिया में शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो से 98 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “देवरिया : घरेलू विवाद में युवक की मौत, पत्नी समेत तीन पर हत्या का आरोप”

Leave a Reply

error: