बोलता सच,देवरिया : पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिजीत आर. शंकर ने बुधवार को खुखुंदू थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अभिलेखों के रखरखाव, अपराध रजिस्टर, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क तथा साफ-सफाई का निरीक्षण किया।
एसपी ने लंबित विवेचनाओं और शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने, नियमित गश्त करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने को कहा।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनने और उन्हें समयबद्ध न्याय दिलाने पर जोर दिया। साथ ही पुलिस कर्मियों को अनुशासन, बेहतर व्यवहार और जनसुनवाई को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए।
इसे भी पढ़े : गोरखपुर में 6 वर्षीय मासूम की हत्या का खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुली आरोपी की झूठी कहानी
➤ You May Also Like
Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































