Breaking News

पुरोहित की हत्या से सड़क पर आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी

Bolta Sach News
|
murder of priest
बोलता सच  बरहज(देवरिया)। थाना क्षेत्र के धौला पंडित गांव निवासी राम आशीष पांडेय (65) का शव मंगलवार की सुबह कमरे में खून से लथपथ मिला। उनके शरीर पर जख्म के गहरे निशान थे। शव से कुछ दूरी पर चाकू और हथौड़ा पड़ा था। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया। राम आशीष सोमवार को जब नहीं दिखा तो उसके साथ के लोगों ने मंगलवार की सुबह पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो कमरे में खून से लथपथ शव मिला। पुलिस चार लोगों को थाने लाकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार, धौला पंडित गांव निवासी राम आशीष ने दो शादी की थी। पहली पत्नी से तीन पुत्रियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। पहली पत्नी की मौत के बाद उसने कोलकाता निवासी सुशीला देवी नामक महिला से दूसरी शादी की। ससे एक पुत्र रोहन व दो पुत्रियां हैं। उसने पुत्र रोहन और एक पुत्री की शादी कर दी है। एक पुत्री कुंवारी है, जो मां और भाई के साथ कोलकाता में रहती है।


इसे भी पढ़े : सूचना न देने पर अभियंता दंडित, वेतन से वसूले जाएंगे ₹25,000

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: