Breaking News

थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर युद्धविराम, ट्रंप की पहल से शुक्रवार शाम से रुके हमले

Bolta Sach News
|
On the Thailand-Cambodia border

बोलता सच,वॉशिंगटन: कई दिनों तक चली घातक झड़पों के बाद थाईलैंड और कंबोडिया ने सीमा पर सभी तरह की सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति जता दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि दोनों देशों के बीच शुक्रवार शाम से पूर्ण युद्धविराम लागू हो गया है।

डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि उन्होंने थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल और कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट से अलग-अलग बातचीत की, जो बेहद सकारात्मक रही। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि इस संघर्ष विराम वार्ता में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने भी महत्वपूर्ण मध्यस्थ भूमिका निभाई।


अमेरिकी भागीदारी के साथ शांति ढांचे पर लौटने पर सहमति

ट्रंप के अनुसार, दोनों देशों के नेताओं ने तुरंत सभी गोलीबारी रोकने और अमेरिका की भागीदारी के साथ पहले से तय शांति ढांचे पर वापस लौटने की प्रतिबद्धता जताई है। उन्होंने लिखा,
“थाईलैंड और कंबोडिया शुक्रवार शाम से सभी हमले रोकने और मेरे तथा मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की मदद से किए गए मूल शांति समझौते पर लौटने पर सहमत हो गए हैं।”


घातक झड़पों के बाद लौटी शांति की उम्मीद

यह युद्धविराम ऐसे समय में हुआ है जब बीते कुछ दिनों में सीमा पर हुई हिंसक झड़पों के कारण हजारों नागरिकों को अपने घर छोड़ने पड़े थे। हालिया तनाव से इस साल की शुरुआत में हुए संघर्ष विराम के टूटने की आशंका भी पैदा हो गई थी।

डोनाल्ड ट्रंप पहले भी दावा करते रहे हैं कि उन्होंने वैश्विक स्तर पर कई युद्ध रुकवाने में भूमिका निभाई है। हालांकि, थाईलैंड और कंबोडिया के बीच दोबारा भड़की हिंसा के बाद उनके इन दावों पर सवाल उठने लगे थे।


पहले भी मलेशिया की मध्यस्थता से हुआ था सीजफायर

इस सप्ताह की शुरुआत में पेंसिलवेनिया में एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने दोनों देशों के बीच बिगड़ती स्थिति का जिक्र करते हुए हस्तक्षेप के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था,
“मैं एक फोन कॉल करूंगा और थाईलैंड व कंबोडिया के बीच युद्ध रोक दूंगा।”

गौरतलब है कि इससे पहले जुलाई में भी मलेशिया की मध्यस्थता में दोनों देश संघर्ष विराम पर सहमत हुए थे। वह सीजफायर तब लागू हुआ था जब ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि यदि संघर्ष नहीं रुका तो दोनों देशों को दी जाने वाली व्यापारिक सुविधाएं रोकी जा सकती हैं।


इसको भी पढ़ें : प्रलय मिसाइल अब पूरी तरह स्वदेशी INDIGIS सिस्टम से लैस होगी, भारत ने शुरू की पूर्ण डिजिटल आत्मनिर्भरता की प्रक्रिया


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

2 thoughts on “थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर युद्धविराम, ट्रंप की पहल से शुक्रवार शाम से रुके हमले”

Leave a Reply

error: