बोलता सच,देवरिया : गौरीबाजार थाना पुलिस ने टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 60 लीटर चोरी का डीजल और एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर भगुआ शिव मंदिर के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविन्द्र पासवान (25) और राजेश यादव (50), दोनों निवासी बैतालपुर, थाना गौरीबाजार, के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी टैंकरों से चोरी किया गया डीजल मोटरसाइकिल के जरिए ले जा रहे थे। पुलिस ने मौके से करीब 60 लीटर डीजल और वारदात में प्रयुक्त होंडा शाइन मोटरसाइकिल बरामद कर ली।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) एवं 317(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी कब से इस तरह की चोरी की घटनाओं में शामिल थे और उनके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी जुड़ा है या नहीं।
इसे भी पढ़े : देवरिया: जिला पंचायत सदस्यों ने कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
➤ You May Also Like
Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































