Breaking News

सीतापुर में कांग्रेस का ‘संविधान बचाओ संवाद’ कार्यक्रम: अजय राय बोले — “बारिश में भी जुटे कार्यकर्ता, यह कांग्रेस की ताकत का संकेत”

Bolta Sach News
|
Congress's 'Save the Constitution Dialogue' in Sitapur
बोलता सच ,सीतापुर। शहर के राजा कॉलेज मैदान में मंगलवार को कांग्रेस की ओर से ‘संविधान बचाओ संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों और बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में पहुंचे हैं, यह कांग्रेस की बढ़ती ताकत का स्पष्ट संकेत है।
अजय राय ने कहा, “सीतापुर से कांग्रेस की बढ़ती ताकत का जो संदेश जाएगा, वह बिहार से होते हुए दिल्ली तक पहुंचेगा। देशभर में यह संदेश जाएगा कि जनता अब बदलाव चाहती है।”
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय भी मौजूद हैं, जो बिहार चुनाव के प्रभारी हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में अब बदलाव निश्चित है और कांग्रेस का जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है।
प्रधानमंत्री पर साधा निशाना
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा, “हमने वाराणसी से यह आवाज उठाई थी कि उत्तर प्रदेश के उद्योग और फैक्टरियां धीरे-धीरे गुजरात चली गईं। प्रधानमंत्री यहां से सांसद हैं, फिर भी प्रदेश को उद्योग नहीं मिले। इस बार उन्होंने वोटों की चोरी कर चुनाव जीता है, वह सही मायनों में जनता के जनादेश से नहीं जीते।”
‘रील बनाने’ वाले बयान पर तंज
अजय राय ने बिहार में प्रधानमंत्री के हालिया बयान का जिक्र करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री ने कहा कि युवा उनकी वजह से मोबाइल पर रील बना रहे हैं। मगर सवाल यह है कि रील बनाने से रोजगार कैसे मिलेगा? उद्योग बिहार और यूपी में क्यों नहीं आ रहे? बिहार अब ऐसे लोगों को जवाब देने जा रहा है।”

इस खबर को भी पढ़ें : देवरिया में सड़क हादसा: डाकघर कर्मी की बोलेरो से टक्कर के बाद मौत, परिवार में मचा कोहराम

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: