बोलता सच,देवरिया : जनपद के थाना खामपार पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बिहार ले जाई जा रही 76 पाउच अवैध देशी शराब बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान शराब तस्करी में प्रयुक्त एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP52 AZ 4175) भी जब्त की गई।
पुलिस के अनुसार, बरामद शराब की कुल मात्रा 15.2 लीटर है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र शाह (27 वर्ष) और गृजेश मांझी (18 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी बिहार के गोपालगंज जनपद के थाना भोरे क्षेत्र के निवासी हैं।
यह कार्रवाई सोमवार को बरैठा–माड़ीपुर मोड़ पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक मोटरसाइकिल से अवैध शराब बिहार ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर घेराबंदी कर वाहन को रोका गया। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल से 76 पाउच अवैध देशी शराब बरामद हुई, जिसके बाद दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बरामद शराब और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर थाना खामपार में मु.अ.सं. 165/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे बिहार में किसे पहुंचाया जाना था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
इसे भी पढ़े : देवरिया: भरौटा ग्राम सभा में ₹24 लाख की लागत से बने अंत्येष्टि स्थल का कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया लोकार्पण
➤ You May Also Like
Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































