Breaking News

लखनऊ के होटल में XEN और महिला कंप्यूटर ऑपरेटर का वीडियो वायरल, विभाग ने शुरू की जांच

Bolta Sach News
|
XEN in Lucknow hotels

बोलता सच,लखनऊ : राजधानी लखनऊ में बिजली विभाग के एक अधिशासी अभियंता (XEN) और महिला कंप्यूटर ऑपरेटर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि गोमतीनगर स्थित एक होटल के कमरे में महिला के पति ने दोनों को पकड़ लिया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों से पूछताछ की।

जानकारी के मुताबिक, वीडियो में दिखाई दे रही महिला बांदा में बिजली विभाग के कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थी। इसी दौरान अधिशासी अभियंता और महिला के बीच नजदीकियां बढ़ने की बात सामने आई। बाद में अधिशासी अभियंता का तबादला गोंडा हो गया। बताया जा रहा है कि लंबे समय से मुलाकात नहीं होने के बाद दोनों के लखनऊ में मिलने की चर्चा है।

होटल पहुंच गया महिला का पति

वायरल वीडियो को लेकर दावा है कि अधिशासी अभियंता और महिला गोमतीनगर स्थित कॉन्टिनेंटल होटल के एक कमरे में मौजूद थे। महिला के पति को इसकी जानकारी मिलने पर वह होटल पहुंच गया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद काफी देर तक हंगामा हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। हालांकि, पुलिस की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

XEN ने वीडियो को बताया पुराना

वहीं, अधिशासी अभियंता ने वायरल वीडियो को पुराना बताया है। उनका कहना है कि बांदा में तैनाती के दौरान लखनऊ में उनका एक प्रेजेंटेशन था। प्रेजेंटेशन से संबंधित काम में मदद के लिए वह अपने साथ कार्यालय की कंप्यूटर ऑपरेटर को लेकर आए थे। अधिशासी अभियंता के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा वीडियो उसी समय का है और उसे मौजूदा घटना से जोड़कर पेश किया जा रहा है।

बिजली विभाग ने शुरू की जांच

वीडियो वायरल होने के बाद बिजली विभाग भी मामले को लेकर सक्रिय हो गया है। विभाग की ओर से पूरे प्रकरण के अलग-अलग पहलुओं की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल पुलिस की ओर से वायरल वीडियो और होटल में हुई कथित घटना को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में वायरल दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।


इसे भी पढ़े : गोरखपुर: बाबा धाम गए युवक की तालाब में मिली लाश, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया चक्का जाम


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: