Breaking News

यूपी भाजपा अध्यक्ष पद के लिए पंकज चौधरी ने किया नामांकन, सीएम योगी बने प्रस्तावक

Bolta Sach News
|
For the post of UP BJP President

बोलता सच,लखनऊ: उत्तर प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने शनिवार को राजधानी लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके प्रस्तावक बने।

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में पंकज चौधरी ने कहा कि फिलहाल नामांकन दाखिल हुआ है और जांच प्रक्रिया चल रही है। अंतिम घोषणा रविवार को होगी, उसके बाद ही वे कुछ कह पाएंगे। उन्होंने कहा कि कोई पद छोटा या बड़ा नहीं होता, पार्टी जो भी जिम्मेदारी देती है, उसे एक कार्यकर्ता के रूप में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाया जाता है।

नामांकन के समय कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

नामांकन के अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इनमें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, दारा सिंह चौहान, ए.के. शर्मा, सांसद कमलेश पासवान और राज्यमंत्री असीम अरुण शामिल थे।

रविवार को होगा नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा रविवार को लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में की जाएगी। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मौजूद रहेंगे।

इससे पहले रविवार को पंकज चौधरी, पीयूष गोयल और विनोद तावड़े दोपहर करीब एक बजे लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट पर ANI से बातचीत में पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा के सभी सांसदों को बुलाया गया है और प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव पार्टी की आंतरिक प्रक्रिया के तहत हो रहा है। अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा।


इसको भी पढ़ें : मोहन भागवत बोले—भारत के लिए जीने का समय है, मरने का नहीं


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

2 thoughts on “यूपी भाजपा अध्यक्ष पद के लिए पंकज चौधरी ने किया नामांकन, सीएम योगी बने प्रस्तावक”

Leave a Reply

error: