Breaking News

राम मंदिर परिसर में सुरक्षा अलर्ट, नमाज पढ़ने की कोशिश करता अधेड़ पकड़ा गया

Bolta Sach News
|
Security alert at Ram Temple complex
बोलता सच,अयोध्या : अयोध्या स्थित राम मंदिर परिसर में शनिवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। मंदिर के दक्षिणी परकोटे के पास एक अधेड़ व्यक्ति नमाज पढ़ने की कोशिश कर रहा था। मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उसे रोक लिया। आरोप है कि रोके जाने पर वह संप्रदाय विशेष के नारे लगाने लगा, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने उसे हिरासत में लेकर थाना रामजन्मभूमि पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस और खुफिया एजेंसियां थाने में युवक से गहन पूछताछ कर रही हैं। उसकी पहचान अबू अहमद शेख (55) के रूप में हुई है, जो शोपिया, कश्मीर का निवासी बताया जा रहा है।
घटना की पुष्टि करते हुए एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वहीं एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि युवक से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह कहां से और कैसे राम मंदिर परिसर तक पहुंचा, तथा उसके इरादे क्या थे।
फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं और मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और सतर्क कर दिया गया है।

इसको भी पढ़ें : देवरिया : डॉ. भीमराव अंबेडकर कन्या इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर संपन्न


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: