Breaking News

पीएम मोदी का ओमान दौरा: आज हो सकता है भारत–ओमान व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता, भारतीय समुदाय को किया संबोधित

Bolta Sach News
|
PM Modi's visit to Oman

बोलता सच,ओमान : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओमान दौरे का आज दूसरा दिन है। इस दौरान भारत और ओमान के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। इसे लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह समझौता 21वीं सदी में भारत–ओमान संबंधों में नया विश्वास और नया उत्साह भरेगा।

मस्कट में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय जहां भी जाते हैं, वहां की संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा,
“आज हम एक परिवार की तरह यहां एकत्र हुए हैं। भारत की विविधता हमारी संस्कृति की सबसे बड़ी ताकत है। हमारे लिए हर दिन नया रंग, हर मौसम नया उत्सव और हर परंपरा नई सोच लेकर आती है। यही कारण है कि हम जहां भी रहते हैं, वहां की संस्कृति और नियमों के साथ घुल-मिल जाते हैं। ओमान में भी मैं यही भावना देख रहा हूं।”

दिवाली को यूनेस्को से मिली वैश्विक पहचान

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को हाल ही में एक और बड़ा सम्मान मिला है। यूनेस्को ने दिवाली को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किया है।
उन्होंने कहा,
“अब दिवाली का दीया केवल हमारे घरों को ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को रोशन करेगा। यह दुनियाभर में बसे हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है। दिवाली की यह वैश्विक पहचान आशा, सद्भाव और मानवता के संदेश को फैलाने की मान्यता है।”

भारत–ओमान मैत्री पर्व का जिक्र
प्रधानमंत्री ने भारत–ओमान संबंधों की सराहना करते हुए कहा कि दोनों देश आज ‘भारत–ओमान मैत्री पर्व’ मना रहे हैं। उन्होंने ‘MAITRI’ शब्द का अर्थ समझाते हुए कहा—

  • M: Maritime Heritage (समुद्री विरासत)

  • A: Aspiration (आकांक्षा)

  • I: Innovation (नवाचार)

  • T: Trust and Technology (विश्वास और तकनीक)

  • R: Respect (सम्मान)

  • I: Inclusive Growth (समावेशी विकास)

पीएम मोदी ने कहा कि यह मैत्री पर्व भारत और ओमान की दोस्ती, साझा सांस्कृतिक विरासत और समृद्ध भविष्य का उत्सव है।


इसको भी पढ़ें : भारतीय नौसेना को मिलेगी बड़ी ताकत, जल्द शामिल होगा MH-60R हेलीकॉप्टरों का दूसरा स्क्वॉड्रन


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply