Breaking News

देवरिया में इलाज के दौरान बच्चे की मौत, परिजनों ने अस्पताल के बाहर किया हंगामा

Bolta Sach News
|
During treatment in Deoria
बोलता सच,देवरिया। न्यू कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 18 माह के बच्चे की मौत के बाद सोमवार रात परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। बरियारपुर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव निवासी रंजीत मद्धेशिया अपने 18 माह के बेटे आयांश का पिछले करीब 10 दिनों से इलाज करा रहे थे। परिजन न्यू कॉलोनी स्थित डॉ. एचएस राय के अस्पताल में बच्चे का उपचार करा रहे थे।
परिजनों के मुताबिक, सोमवार रात करीब 9 बजे इलाज के दौरान आयांश को इंजेक्शन लगाया गया। इंजेक्शन लगने के बाद अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। कुछ ही देर बाद बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल के बाहर हंगामा शुरू कर दिया।

अस्पताल के बाहर जुटी भीड़

हंगामे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद परिजन बच्चे का शव लेकर अपने घर चले गए।

इलाज से जुड़े दस्तावेज जुटा रही पुलिस

सदर कोतवाल शशिभूषण राय ने बताया कि परिजनों की ओर से लगाए गए इलाज में लापरवाही के आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस बच्चे के उपचार के दौरान उसकी स्थिति, दी गई दवाओं और इंजेक्शन समेत अन्य चिकित्सकीय पहलुओं की जानकारी जुटाएगी।
पुलिस अस्पताल से बच्चे के इलाज से संबंधित दस्तावेज भी हासिल करेगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बच्चे की मौत की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

इसे भी पढ़े : मस्कट में देवरिया के 46 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम; शव भारत लाने के लिए सरकार से मदद की गुहार


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: