Breaking News

देवरिया: मालगाड़ी पर चढ़े युवक को 25 हजार वोल्ट का करंट लगा, अस्पताल से फरार

Bolta Sach News
|
Deoria Youth boarded a goods train
बोलता सच,देवरिया : जिले के गौरी बाजार रेलवे स्टेशन पर शनिवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब एक व्यक्ति मालगाड़ी पर चढ़कर हाईटेंशन ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया, लेकिन इलाज के दौरान अस्पताल से फरार हो गया।
घटना शनिवार करीब 3 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लगभग 45 वर्षीय व्यक्ति प्लेटफॉर्म नंबर दो के पास खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया। ऊपर पहुंचते ही उसने 25 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन को छू लिया, जिससे उसे जोरदार झटका लगा और वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने किसी तरह युवक को नीचे उतारा और एंबुलेंस से उसे गौरी बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया और उसकी हालत गंभीर देखते हुए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर करने की तैयारी शुरू की गई।
इसी दौरान युवक मौका पाकर अस्पताल से फरार हो गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
गौरी बाजार थाना प्रभारी डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि झुलसी हालत में मिले व्यक्ति को अस्पताल लाया गया था, लेकिन रेफर से पहले ही वह फरार हो गया। उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। प्राथमिक रूप से उसे मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

इसे भी पढ़े : दुधवा में बेकाबू हाथी का हमला, कर्मचारी की दर्दनाक मौत


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply