Breaking News

देवरिया रेलवे स्टेशन पर RPF-CIB की बड़ी कार्रवाई, 43 हजार की अंग्रेजी शराब लावारिस हालत में बरामद

Bolta Sach News
|
at Deoria Railway Station
बोलता सच,देवरिया : देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और अपराध आसूचना शाखा (सीआईबी) की संयुक्त टीम ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लावारिस हालत में रखी अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की है। बरामद शराब की कुल मात्रा 55.98 लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत 43,100 रुपये बताई गई है।
गुरुवार को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान अपराध आसूचना शाखा (भटनी) के उपनिरीक्षक चंद्रसेन सिंह, सहायक उपनिरीक्षक अवनीश राय, अपराध आसूचना शाखा फील्ड/मुख्यालय गोरखपुर के अबु फरहान गफ्फार तथा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट देवरिया सदर के उपनिरीक्षक रामशंकर सिंह, हेड कांस्टेबल सत्येंद्र यादव और कांस्टेबल दीनानाथ यादव की संयुक्त टीम स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी।
तलाशी के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 स्थित पूर्वी फुटओवर ब्रिज के पास तीन पिट्ठू बैग, तीन झोले और दो महिला हैंडबैग लावारिस अवस्था में मिले। संदेह होने पर जब बैगों की जांच की गई तो उनमें से 18 बोतल रॉयल स्टैग व्हिस्की (प्रत्येक 750 मिलीलीटर) और 236 टेट्रा पैक ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की (प्रत्येक 180 मिलीलीटर) बरामद हुए।
संयुक्त टीम ने दोपहर करीब 2:20 बजे पूरी खेप को नियमानुसार जब्त कर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, देवरिया सदर को सुपुर्द कर दिया।
अधिकारियों के अनुसार, यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद शराब किसकी है और उसे रेलवे स्टेशन परिसर में किस उद्देश्य से लावारिस छोड़ा गया था। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई के साथ जांच जारी है।
रेलवे सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाने और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में संयुक्त जांच अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़े : यमुना प्रदूषण पर सख्ती: अवैध जींस डाइंग यूनिट पर 10 लाख का जुर्माना, NGT में DPCC ने कार्रवाई को ठहराया जायज


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: