Breaking News

पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी के बाद घिरे सपा सांसद, ओपी राजभर ने अखिलेश यादव से मांगी माफी

Bolta Sach News
|
Controversial remarks on PM Modi

बोलता सच,लखनऊ : Cसुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे बेहद आपत्तिजनक बताया है।

राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि सपा सांसद द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा वास्तव में अखिलेश यादव की सोच और शब्दों को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा किसी जनप्रतिनिधि तो छोड़िए, आम व्यक्ति के लिए भी उचित नहीं मानी जा सकती।

“अखिलेश यादव माफी मांगें”

ओपी राजभर ने अपने बयान में कहा कि अखिलेश यादव लोगों का “ब्रेन वॉश” करने में माहिर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा कार्यकर्ताओं का हिंसक व्यवहार प्रदेश में कई बार सामने आ चुका है।

राजभर ने कहा कि हमीरपुर सांसद का बयान “शर्मनाक और निंदनीय” है तथा ऐसे बयान देने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस से सांसद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए अखिलेश यादव से सार्वजनिक माफी मांगने को कहा।

विरोध प्रदर्शन के दौरान दिया था बयान

जानकारी के अनुसार, सोमवार को समाजवादी पार्टी ने हमीरपुर कलेक्ट्रेट में बिजली के स्मार्ट मीटर, बिजली-पानी संकट और अन्य मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया था। इसी दौरान मीडिया से बातचीत में सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया।

उन्होंने कहा कि यदि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होता है तो उन्हें कोई डर नहीं है। सांसद ने केंद्र सरकार पर अडानी-अंबानी के हित में काम करने का आरोप भी लगाया।

स्मार्ट मीटर और चुनाव पर भी उठाए सवाल

सपा सांसद ने कहा कि घरों में लगाए गए स्मार्ट मीटर बिजली न होने पर भी चलते रहते हैं। उन्होंने फसल बीमा, स्वास्थ्य सेवाओं और स्कूल बंद किए जाने को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। इसके अलावा उन्होंने पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रक्रिया और ईवीएम को लेकर भी सवाल उठाए तथा दावा किया कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।


इसे भी पढ़े : देवरिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पुलिस ने पति को हिरासत में लिया

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply