Breaking News

बिजनौर जिला अस्पताल में फर्जी डॉक्टर पकड़ा गया, विशेषज्ञ की मोहर से चला रहा था ओपीडी

Bolta Sach News
|
Fake in Bijnor District Hospital
बोलता सच,बिजनौर : मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब फार्मेसी स्टाफ ने एक कथित फर्जी चिकित्सक को मरीजों के पर्चों पर दवाइयां लिखते हुए पकड़ लिया। आरोप है कि वह टीबी एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. तुषार सिंह की मोहर का इस्तेमाल कर ओपीडी चला रहा था, जबकि उस समय डॉ. तुषार अस्पताल में मौजूद नहीं थे। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, ओपीडी कक्ष संख्या 25 में लंबे समय से डॉ. तुषार सिंह की मोहर लगे पर्चों पर मरीजों को दवाइयां लिखी जा रही थीं। फार्मेसी स्टाफ को तब शक हुआ, जब दो-दो महीने पुराने मरीजों को भी सीएसटी लिखकर वही दवाइयां दोबारा दी जाने लगीं। संदेह गहराने पर शुक्रवार सुबह चीफ फार्मेसिस्ट राजेश रवि और अन्य कर्मचारियों ने ओपीडी कक्ष संख्या 25 का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कक्ष में एक व्यक्ति मास्क लगाए बैठा मिला, जो मरीजों के पर्चों पर दवाइयां लिख रहा था। पूछताछ करने पर उसने खुद को डॉ. तुषार सिंह का असिस्टेंट बताया। हालांकि, उसने न तो खुद को डॉक्टर बताया और न ही अस्पताल का कर्मचारी होने का दावा किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक चिकित्सक ने तुरंत फोन पर डॉ. तुषार सिंह से संपर्क किया।
फोन पर बातचीत में डॉ. तुषार सिंह ने उक्त व्यक्ति को अपना असिस्टेंट बताते हुए उसे बीएएमएस चिकित्सक बताया और कहा कि वह स्वयं जल्द अस्पताल पहुंच रहे हैं। हालांकि, इससे पहले कि डॉ. तुषार मौके पर पहुंच पाते, कथित फर्जी चिकित्सक वहां से निकल गया। घटना के बाद पूरे अस्पताल परिसर में इस मामले को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

इसको भी पढ़ें : देवरिया में उर्स आयोजन पर रोक, विधायक की आपत्ति के बाद प्रशासन ने नहीं दी अनुमति


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: