Breaking News

कृषि मंत्री ने किया किसानों को संबोधित, मक्का और तिलहन को अपनाने का आह्वान

Bolta Sach News
|
Agriculture Minister did
बोलता सच देवरिया : देवरिया क्लब में गुरुवार को त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम और नेशनल मिशन ऑन एडिबल आयल सीड्स के तहत जनपद स्तरीय गोष्ठी और किसान मेले का आयोजन किया गया। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने किसानों को मक्का और तिलहन की खेती के साथ मिलेट्स (श्रीअन्न) की खेती को बढ़ावा देने का आह्वान किया। मंत्री ने किसानों को मिनीकिट बीज का वितरण भी किया।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली से आए प्रोफेसर डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह ने धान की नई प्रजातियों की जानकारी दी। डॉ. कुलदीप त्रिपाठी ने दलहनी और तिलहनी फसलों पर प्रकाश डाला। बीज नैनी संस्थान प्रयागराज के निदेशक डॉ. प्रशांत राय ने गुणवत्तायुक्त बीज उत्पादन की जानकारी साझा की
प्रोफेसर वैदूर्य प्रताप शाही ने कृषि की नवीन तकनीकों पर चर्चा की। कृषि विज्ञान केंद्र, मल्हना के प्रभारी डॉ. मान्धाता सिंह ने मोटे अनाज और प्राकृतिक खेती के बारे में बताया। उप कृषि निदेशक सुभाष मौर्य ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, अन्तर्यामी सिंह, प्रमोद शाही, पवन मिश्र और दिग्विजय नाथ सिंह सहित जनपद के सभी विकास खंडों से किसान मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े : दिव्यांग केंद्र में छात्र की मौत, शव बोरे में ले जाते पकड़े गए कर्मचारी

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply