Breaking News

देवरिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पुलिस ने पति को हिरासत में लिया

Bolta Sach News
|
Suspected murder of married woman in Deoria

बोलता सच,देवरिया : जनपद के तरकुलवा थाना क्षेत्र के सकतुआ बुजुर्ग गांव में रविवार देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका की पहचान बघौचघाट थाना क्षेत्र के छितौनी गरीबपट्टी निवासी 26 वर्षीय बिंदु गौड़ के रूप में हुई है। करीब छह वर्ष पहले उनकी शादी सकतुआ बुजुर्ग गांव निवासी मृत्युंजय उर्फ अजीत गोंड से हुई थी। बिंदु अपने पीछे दो बेटियों को छोड़ गई हैं।

मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग गांव पहुंच गए। उन्होंने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। हालांकि, पुलिस को अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है।

पति ई-रिक्शा चलाकर करता था परिवार का पालन-पोषण

जानकारी के अनुसार, मृतका के पति मृत्युंजय कुछ वर्ष पहले एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद से वह बैसाखी के सहारे चलते हैं और ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे।

मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम

घटना की सूचना पर संजय कुमार रेड्डी, थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने पति मृत्युंजय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


इसे भी पढ़े : देवरिया में ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत, गांव में पसरा मातम


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: