Breaking News

दिल्ली ब्लास्ट पर बोले अखिलेश यादव: ‘राजधानी में ऐसी घटना बेहद निंदनीय, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई’

Bolta Sach News
|
Akhilesh Yadav spoke on Delhi blast

बोलता सच / नई दिल्ली/लखनऊ: दिल्ली ब्लास्ट पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने गहरी चिंता और दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह घटना देश की राजधानी में होना बेहद निंदनीय है और इसके पीछे जो भी लोग शामिल हैं, उन पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

अखिलेश ने कहा, “प्रधानमंत्री ने कहा है कि जो भी इसके पीछे है, उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। यह घटना राजधानी के उस हिस्से में हुई है जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहते हैं। ऐसे में यह देखना जरूरी है कि आखिर फैलियर कहां हुआ। पूरी जांच निष्पक्ष और तेज होनी चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा, “पूरे देश की इच्छा है कि आतंकवाद का अंत हो। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए एजेंसियों को और मजबूत बनाया जाए। हमें जांच एजेंसियों पर भरोसा रखना होगा, लेकिन यह भी सोचना होगा कि आखिर ये घटनाएं बार-बार क्यों हो रही हैं।”

“बेहद दुखद और गंभीर घटना”

अखिलेश यादव ने इस ब्लास्ट को बेहद दुखद और गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि इसकी हर पहलू से जांच की जानी चाहिए। राजधानी में फैले भय को दूर करने के लिए तुरंत सुरक्षा प्रबंध बढ़ाए जाने की आवश्यकता है।
उन्होंने मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि घायलों का अच्छे से अच्छा इलाज सुनिश्चित किया जाए।

बिहार चुनाव पर अपील

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने सुरक्षित वर्तमान और सुनहरे भविष्य के लिए हर हाल में वोट डालने जरूर जाएं। उन्होंने कहा, “लोकतंत्र में वोट की शक्ति सर्वोपरि होती है। अपना वोट डालिए और अपनी शक्ति को पहचानिए।”



Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

2 thoughts on “दिल्ली ब्लास्ट पर बोले अखिलेश यादव: ‘राजधानी में ऐसी घटना बेहद निंदनीय, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई’”

Leave a Reply