बोलता सच,देवरिया : जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के चनगहा गांव निवासी एक युवक की गुजरात के सूरत में काम के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतक की पहचान अवनीश निषाद (22) पुत्र धर्मेंद्र निषाद के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अवनीश 22 जून को एक ठेकेदार के माध्यम से रोजगार की तलाश में गुजरात के सूरत गया था। वहां वह एक निजी परियोजना में इलेक्ट्रीशियन के रूप में कार्य कर रहा था।
काम के दौरान हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे काम करते समय अवनीश अचानक करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह मौके पर गिर पड़ा। साथ काम कर रहे अन्य कर्मचारियों ने तत्काल उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मां ललिता देवी बेटे के निधन की सूचना सुनकर सदमे में हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गांव में शोक का माहौल
ग्रामीणों के अनुसार, अवनीश अपने परिवार का सबसे छोटा बेटा था। रोजगार की तलाश में घर से बाहर गया युवक अब कभी वापस नहीं लौटेगा। उसकी असमय मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजन उसके शव के सूरत से गांव पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
इसे भी पढ़े : लखनऊ: 16 वर्षीय किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म मामले में दो महिलाओं समेत पांच आरोपी गिरफ्तार, सभी जेल भेजे गए
➤ You May Also Like
Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































