Breaking News

कीव पर रूसी हमले में 6 की मौत, कई इमारतें ध्वस्त; शांति वार्ता के बीच बढ़ा तनाव

Bolta Sach News
|
6 killed in Russian attack on Kyiv

बोलता सच : रूस–यूक्रेन युद्ध तीन साल से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी और भयावह होता जा रहा है। मंगलवार तड़के रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और कई रिहायशी इमारतें व ऊर्जा ढांचा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ।

कीव के मेयर विताली क्लिचको ने बताया कि शहर के पेशर्स्क और डनिप्रो जिलों में दो इमारतों को गंभीर क्षति पहुंची। टेलीग्राम पर साझा वीडियो में नौ मंजिला इमारत की कई मंजिलों में भीषण आग फैलती हुई दिखाई दी। कीव प्रशासन के प्रमुख तिमोर त्काचेंको के मुताबिक, कम से कम चार लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन के ऊर्जा मंत्रालय ने ऊर्जा संरचना को नुकसान की पुष्टि की है, हालांकि विस्तृत जानकारी साझा नहीं की। दूसरी ओर, रूसी रक्षा मंत्रालय का दावा है कि उसने रातभर में 249 यूक्रेनी ड्रोन नष्ट किए, जिनमें से 116 काला सागर के ऊपर गिराए गए।


शांति वार्ता जारी, लेकिन हमलों से चिंता गहरी

हमले ऐसे समय में हुए जब इससे ठीक पहले जिनेवा में अमेरिकी और यूक्रेनी प्रतिनिधियों के बीच अमेरिका–रूस द्वारा प्रस्तावित नई शांति योजना पर वार्ता हुई थी।
यूक्रेन के प्रतिनिधि ओलेक्जांद्र बेव्ज ने चर्चा को “बहुत उपयोगी” बताया और कहा कि ज्यादातर मुद्दों पर बात हुई है। हालांकि, क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि उन्हें ऐसे किसी नए प्रस्ताव की जानकारी नहीं है।


अबू धाबी में अमेरिका–रूस की सीधी वार्ता

मंगलवार को अबू धाबी में अमेरिकी सेना सचिव डैन ड्रिस्कॉल ने रूसी अधिकारियों से कई घंटे की बातचीत की। यह मुलाकात ट्रंप प्रशासन की नई शांति पहल का हिस्सा बताई जा रही है।
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, यूक्रेन को इस बैठक की पूरी जानकारी थी। अधिकारी ने यह नहीं बताया कि वार्ता कितने समय चलेगी, लेकिन इतना जरूर कहा कि सभी पक्ष युद्ध खत्म करने के लिए किसी समझौते की दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं।


इसको भी पढ़ें : देवरिया में वक्फ रजिस्टर प्रकरण का बड़ा खुलासा, भूमि बंजर घोषित; विधायक ने की बुलडोजर कार्रवाई की मांग

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: