Breaking News

देवरिया: चाकू मारकर युवक की नाक काटने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

Bolta Sach News
|
Deoria Young man stabbed to death
बोलता सच,देवरिया।  एकौना थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, थाना एकौना पर दर्ज मुकदमा संख्या 101/2026 में वांछित आरोपी सूरज शर्मा (28) पुत्र हरेराम शर्मा, निवासी ग्राम भेलउर, थाना एकौना को मुखबिर की सूचना पर सरांव मार्ग स्थित भाट पुलिया के पास से शनिवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद हुआ।

पुलिस के मुताबिक, 24 जून 2026 को ग्राम भेलउर में टेंट में काम करने वाले दयाराम साहनी के साथ मारपीट के दौरान आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया था। इस हमले में दयाराम साहनी की नाक गंभीर रूप से कट गई थी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना एकौना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 324(4), 118(2), 352 तथा बाद में 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक अशोक यादव और हेड कांस्टेबल विनय कुमार की टीम ने की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।



Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: