Breaking News

देवरिया: चाइल्ड हेल्पलाइन की मदद से नाबालिग को बाल विवाह से मिली मुक्ति

Bolta Sach News
|
Deoria Help from Child Helpline

बोलता सच,देवरिया : देवरिया जिले में एक नाबालिग लड़के ने चाइल्ड हेल्पलाइन पर शिकायत कर अपने बाल विवाह से मुक्ति पाई है। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के सलाहाबाद गांव निवासी 15 वर्षीय कुंदन ने बताया कि उसके पिता ने उसकी इच्छा के बिना एक नाबालिग लड़की से उसका विवाह करा दिया था।

कुंदन ने मोबाइल फोन के जरिए चाइल्ड हेल्पलाइन पर संपर्क कर बताया कि 22 नवंबर को जबरन उसका विवाह कराया गया। उसने कहा कि वह और उसकी पत्नी दोनों नाबालिग हैं और वह मानसिक रूप से इस विवाह के लिए तैयार नहीं है। शिकायत मिलने के बाद मामला महिला कल्याण विभाग के संज्ञान में लिया गया।

सूचना पर महिला कल्याण विभाग की कोऑर्डिनेटर अनुराधा अपनी टीम के साथ शनिवार को सलेमपुर कोतवाली पहुंचीं। पुलिस और विभागीय टीम ने शिकायतकर्ता के घर जाकर दोनों नाबालिगों को पति-पत्नी के रूप में रह रहे पाए जाने पर कोतवाली लाया।

कोतवाली में दोनों के आधार कार्ड की जांच की गई, जिसमें दोनों की उम्र 15-15 वर्ष पाई गई। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि मामला बाल विवाह निषेध कानून का उल्लंघन है।

पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों नाबालिगों को महिला कल्याण विभाग के सुपुर्द कर दिया। विभाग द्वारा दोनों बच्चों की काउंसलिंग कराई जा रही है और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है और इसमें शामिल दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


इसको भी पढ़ें : कफ सिरप तस्करी केस: ईडी को 189 फर्जी फर्मों का जाल मिला, 450 करोड़ का फर्जी टर्नओवर उजागर


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “देवरिया: चाइल्ड हेल्पलाइन की मदद से नाबालिग को बाल विवाह से मिली मुक्ति”

Leave a Reply

error: