Breaking News

दिल्ली ब्लास्ट के बीच भारत के नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी अमेरिका रवाना, Indo-US समुद्री साझेदारी होगी और मजबूत

Bolta Sach News
|
Indian Navy amid Delhi blasts

बोलता सच/नई दिल्ली : दिल्ली ब्लास्ट के दो दिन बाद भारत के नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी 12 से 17 नवंबर 2025 तक संयुक्त राज्य अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हो गए हैं। इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय नौसेना और अमेरिकी नौसेना के बीच रणनीतिक और समुद्री सहयोग को और गहरा करना है, जो भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी का एक अहम स्तंभ है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने भी अमेरिका की यात्रा की थी और अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात की थी। ऐसे में नौसेना प्रमुख की यह यात्रा सामरिक दृष्टि से काफी अहम मानी जा रही है।

उच्चस्तरीय मुलाकातें और रणनीतिक चर्चा

अमेरिकी दौरे के दौरान एडमिरल त्रिपाठी अमेरिकी रक्षा विभाग के शीर्ष अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। वे अमेरिकी हिंद-प्रशांत कमान के कमांडर एडमिरल सैमुअल जे. पापारो और अमेरिकी प्रशांत बेड़े के कमांडर एडमिरल स्टीफन टी. कोहलर से भी मुलाकात करेंगे।

इन बैठकों का फोकस हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझा समुद्री प्राथमिकताओं, सूचना साझाकरण, समुद्री क्षेत्र की निगरानी और परिचालन स्तर के सहयोग को बढ़ाने पर रहेगा। इस दौरान दोनों नौसेनाओं के बीच संयुक्त समुद्री बल (CMF) और Milan जैसे बहुपक्षीय ढाँचों में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा होगी।

Indo-Pacific रणनीति में भारत की भूमिका

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चली आ रही समुद्री साझेदारी आपसी विश्वास और साझा मूल्यों पर आधारित है। नौसेना प्रमुख की यह यात्रा एक स्वतंत्र, खुले और नियम-आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

यह दौरा न केवल भारत-अमेरिका नौसैनिक सहयोग को नई ऊँचाइयों पर ले जाने का मौका देगा, बल्कि क्षेत्रीय स्थिरता और समुद्री सुरक्षा में भारत की भूमिका को भी और मजबूत करेगा।


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: