Breaking News

देवरिया में पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से किया हमला, गला काटने की वारदात से सनसनी; आरोपी हिरासत में

Bolta Sach News
|
Husband attacked wife with sharp weapon in Deoria
बोलता सच,देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर उसका गला काट दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना रामगुलाम टोला मोहल्ले की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र निवासी पवन गिरी के रूप में हुई है, जो मुंबई में वेल्डिंग का काम करता है। उसकी पत्नी अन्नू गिरी देवरिया शहर में किराए के मकान में रह रही थी।

जानकारी के मुताबिक, पवन गिरी कुछ दिन पहले ही मुंबई से घर लौटा था। बताया जा रहा है कि पत्नी को अपने साथ ले जाने को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। रविवार रात जब वह घर पहुंचा तो पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पवन गिरी ने धारदार हथियार से पत्नी के गले पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है और उसे गहन चिकित्सा में रखा गया है।

कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार राय ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आरोपी के नशे में होने की बात भी सामने आई है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


इसे भी पढ़े : भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर बढ़ी सहमति, सकारात्मक रही उच्चस्तरीय वार्ता


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: