बोलता सच,लखनऊ : उत्तर प्रदेश में जनगणना की प्रक्रिया को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पहले चरण में 22 मई से 22 जून तक हाउस सर्वे किया जाएगा। इससे पहले 7 मई से 21 मई तक स्वगणना (Self Enumeration) का अवसर दिया जाएगा, जिसमें लोग खुद ऑनलाइन अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। निदेशक एवं मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी शीतल वर्मा के अनुसार, यह पहली बार होगा जब जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संपन्न कराई जाएगी।
स्वगणना को बढ़ावा देने के लिए विभागों, समूहों और जनसंख्या वर्गों के अनुसार लक्ष्य तय किए गए हैं। सरकारी कार्यालयों में सुविधा डेस्क स्थापित किए जाएंगे और जनजागरण अभियान भी चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस प्रक्रिया में भाग ले सकें।
अधिकारियों के मुताबिक, प्रदेश में प्रतिदिन 10 से 15 लाख लोगों द्वारा स्वगणना किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। तुलना के तौर पर, अभी तक बिहार में रोजाना लगभग 3 लाख लोगों ने स्वगणना की है।
जनगणना कार्य को तय समय सीमा में पूरा करने के लिए करीब 5.25 लाख अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसमें 18 मंडलायुक्त, 75 जिलाधिकारी, 17 नगर आयुक्त, 600 जिला स्तरीय अधिकारी, 1195 तहसीलदार, 285 मास्टर ट्रेनर और 6939 फील्ड ट्रेनर शामिल होंगे।
दूसरे चरण में फरवरी 2027 से जाति और धर्म से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों का प्रारूप अभी तय नहीं हुआ है। देश की कुल जनसंख्या के आंकड़े 1 मार्च 2027 की रात 12 बजे जारी किए जाएंगे।
ऐसे करें स्वगणना:
-
आधिकारिक वेबसाइट खोलें और राज्य के रूप में उत्तर प्रदेश चुनें
-
कैप्चा भरकर परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें
-
मोबाइल पर आए OTP को सत्यापित करें
-
पता और लोकेशन की जानकारी भरें
-
परिवार के सदस्यों का विवरण दर्ज करें
-
जानकारी की जांच कर अंतिम सबमिट करें
-
सबमिट करने के बाद 11 अंकों की SE ID प्राप्त होगी
स्वगणना के फायदे:
-
अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी जानकारी भर सकते हैं
-
खुद डेटा भरने से त्रुटियों की संभावना कम रहती है
-
SE ID दिखाने पर सत्यापन प्रक्रिया तेजी से पूरी होगी
इसे भी पढ़े : यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती; पीएम मोदी और राहुल गांधी ने जताई चिंता
➤ You May Also Like




































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































