Breaking News

कानपुर में सीवर टैंक में उतरे पिता-पुत्र की दम घुटने से मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Bolta Sach News
|
Landing in a sewer tank in Kanpur
बोलता सच,कानपुर : कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित गूबा गार्डन इलाके में सीवर टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। जहरीली गैस की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतकों की पहचान जावेद और उनके पुत्र आकिब के रूप में हुई है। दोनों सीवर टैंक की सफाई के लिए अंदर उतरे थे, लेकिन टैंक में मौजूद जहरीली गैस के कारण कुछ ही देर में बेहोश हो गए। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

रेस्क्यू के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद दोनों को टैंक से बाहर निकाला गया और तुरंत हैलट अस्पताल भेजा गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

प्राथमिक जांच में जहरीली गैस बनी कारण

एसीपी आशुतोष यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत का कारण सीवर टैंक के भीतर मौजूद जहरीली गैस माना जा रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

सुरक्षा मानकों पर सवाल

इस घटना ने एक बार फिर सीवर सफाई के दौरान सुरक्षा उपकरणों और मानकों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई और मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।



Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

2 thoughts on “कानपुर में सीवर टैंक में उतरे पिता-पुत्र की दम घुटने से मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

Leave a Reply

error: