Breaking News

तकनीकी खराबी से दिल्ली लौटी एयर इंडिया की उड़ान AI-887, DGCA को जांच के निर्देश

Bolta Sach News
|
Returned to Delhi due to technical fault
बोलता सच,व्यापारिक : नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली लौट आई एयर इंडिया की फ्लाइट AI-887 के मामले का संज्ञान लिया है। मंत्रालय ने एयर इंडिया से इस घटना पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को गहन जांच करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एयरलाइन को यात्रियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने और उन्हें वैकल्पिक उड़ानों में समायोजित करने को कहा गया है।
यह घटना दिल्ली से मुंबई जा रही एयर इंडिया की उड़ान AI-887 से जुड़ी है। यह उड़ान बोइंग 777-300 ईआर विमान (VT-ALS) से संचालित की जा रही थी, लेकिन उड़ान के दौरान इंजन में तकनीकी खराबी सामने आने के बाद एहतियातन विमान को वापस दिल्ली लाया गया।
DGCA ने स्पष्ट किया है कि इस मामले की जांच एयर इंडिया के स्थायी जांच बोर्ड द्वारा की जाएगी। यह जांच DGCA के निदेशक (वायु सुरक्षा–उत्तरी क्षेत्र) की निगरानी में पूरी की जाएगी। जांच में तकनीकी खराबी के कारणों, सुरक्षा मानकों और रखरखाव से जुड़े पहलुओं की गहराई से पड़ताल की जाएगी।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जोर देकर कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और एयर इंडिया यह सुनिश्चित करे कि प्रभावित यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसको भी पढ़ें : राष्ट्रपति की मंजूरी: ग्रामीण रोजगार गारंटी 125 दिन तक बढ़ी, विकसित भारत मिशन से सशक्त और आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत का लक्ष्य


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: