बोलता सच,देवरिया। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को बघौचघाट क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने अपने गुरुजनों और भगवान की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर कई धार्मिक स्थलों पर भंडारे, प्रसाद वितरण और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
बघौचघाट क्षेत्र के सखीनी स्थित प्राचीन बाबा चंद्रनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में क्षेत्र के ग्रामीणों, महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और जयकारों से आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।
मंदिर के पुजारी प्रेम गिरी जी महाराज ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सनातन संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। उन्होंने कहा कि गुरु की कृपा से ही शिष्य को धर्म, विवेक, ज्ञान और राष्ट्र सेवा की सच्ची प्रेरणा प्राप्त होती है। गुरु ही व्यक्ति को सही मार्ग दिखाकर उसके जीवन को सफल और सार्थक बनाते हैं।
उन्होंने कहा कि गुरु केवल शिक्षा देने वाले नहीं, बल्कि मानवता, संस्कार और आदर्श समाज की स्थापना के प्रेरणास्रोत होते हैं। गुरु के मार्गदर्शन से ही व्यक्ति अपने जीवन का सही उद्देश्य समझ पाता है।
इसी अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के “संत संपर्क अभियान” के तहत भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय शाही ने बघौचघाट स्थित खनुआ नदी किनारे बाबा भागवत दास मंदिर पहुंचकर संतों का पूजन किया। उन्होंने संतों को अंगवस्त्र भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और गुरु परंपरा के महत्व को रेखांकित किया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश शाही ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु केवल ज्ञान देने वाले शिक्षक नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों, सत्य, सदाचार और संस्कारों के सर्वोच्च पथप्रदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि गुरु का सान्निध्य व्यक्ति को सही दिशा, स्पष्ट दृष्टिकोण और जीवन का उद्देश्य प्रदान करता है।
उन्होंने सभी संतों और गुरुजनों को नमन करते हुए समाज से उनके आदर्शों पर चलने और भारतीय संस्कृति की इस महान परंपरा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में नथुनी सिंह कुशवाहा, पिंटू सरकार, महिवाल जायसवाल, मोती जायसवाल, रंजन श्रीवास्तव, कुंवर राय, संजय सिंह, राजू श्रीवास्तव, बैजनाथ शर्मा, रामशीष प्रसाद, व्यास ठाकुर, मेहरुद्दीन शाह, रमेश शाह सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़े : लखनऊ: 16 वर्षीय किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म मामले में दो महिलाओं समेत पांच आरोपी गिरफ्तार, सभी जेल भेजे गए
➤ You May Also Like
Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































