Breaking News

हरिद्वार में शांतिकुंज शताब्दी समारोह का शुभारंभ, अमित शाह बोले—अब हिंदुत्व का नारा गूंज रहा है

Bolta Sach News
|
Shantikunj Centenary Celebrations in Haridwar
बोलता सच,हरिद्वार : दो दिवसीय दौरे पर हरिद्वार पहुंचे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बैरागी कैंप में चल रहे शांतिकुंज के शताब्दी समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एक समय था जब लोग हिंदुत्व की बात करने से डरते थे, लेकिन आज पूरे देश में हिंदुत्व का नारा गूंज रहा है।
अमित शाह ने कहा कि भारतीय परंपरा में विश्व की सभी समस्याओं का समाधान निहित है। उन्होंने पंडित राम शर्मा आचार्य के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जाति, समाज और लिंग भेद से ऊपर उठकर गायत्री मंत्र के माध्यम से हर आत्मा को कल्याण का मार्ग दिखाया।
पतंजलि इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह में गृह मंत्री ने कहा कि पंडित राम शर्मा आचार्य ने करोड़ों लोगों को गायत्री मंत्र, गायत्री उपासना और साधना से जोड़ा। उन्होंने कहा कि अब उन करोड़ों अनुयायियों की जिम्मेदारी है कि चिन्मय भाई के नेतृत्व में अगले सौ वर्षों में नई ऊर्जा और उत्साह के साथ इस आंदोलन को आगे बढ़ाया जाए।
अमित शाह ने कहा कि पंडित राम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी ने अपने जीवनकाल में कई युगों का कार्य किया। उनके आंदोलन से जुड़े 15 करोड़ से अधिक अनुयायी आज आध्यात्मिकता के मार्ग पर अग्रसर हैं और इसी क्रम में अखंड ज्योति की शताब्दी मनाई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 1925-26 राष्ट्रीय पुनर्जागरण का काल था और उसी समय संघ परिवार की स्थापना हुई थी।
संकट मोचन हनुमान मंदिर में किए दर्शन
अपने दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंचायती श्री निरंजनी अखाड़े पहुंचे, जहां उन्होंने संकट मोचन हनुमान मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर पहुंचने पर पंचायती श्री निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रामरतन गिरी महाराज ने उनका स्वागत किया और उन्हें मकर वाहिनी मां गंगा की प्रतिमा भेंट की।

इसको भी पढ़ें : संभल बवाल मामले में FIR का आदेश देने वाले सीजेएम का तबादला, चर्चाओं का बाजार गर्म

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply