Breaking News

केजीएमयू लव जिहाद केस: फरार डॉक्टर रमीजुद्दीन के माता-पिता गिरफ्तार

Bolta Sach News
|
KGMU Love Jihad Case

बोलता सच,लखनऊ : केजीएमयू लव जिहाद मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को ठाकुरगंज थाना क्षेत्र से हिरासत में लिया गया है। आरोपी डॉक्टर रमीजुद्दीन फिलहाल फरार है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी डॉक्टर पर महिला डॉक्टर से जबरन निकाह कराने, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के गंभीर आरोप हैं।

23 दिसंबर को दर्ज हुई थी शिकायत

केजीएमयू में एमडी पैथोलॉजी की छात्रा ने 23 दिसंबर 2025 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उसके सीनियर डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया।

महिला का यह भी आरोप है कि गर्भवती होने पर आरोपी ने उसकी सहमति के बिना गर्भपात करा दिया। इसके अलावा, आरोपी ने अपनी पहले से शादीशुदा होने की बात छिपाकर उसे प्रेम जाल में फंसाया और बाद में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। पीड़िता के अनुसार, मानसिक और भावनात्मक प्रताड़ना से आहत होकर उसने आत्महत्या का प्रयास भी किया था।

एक और पीड़िता सामने आई

डीसीपी वेस्ट विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी डॉक्टर ने एक अन्य मेडिकल छात्रा के साथ भी इसी तरह की घटनाओं को अंजाम दिया था। दूसरी छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके साथ भी शारीरिक शोषण किया, गर्भपात कराया और जबरन धर्म परिवर्तन कराकर उससे निकाह किया।

साजिश में माता-पिता की भूमिका

जांच में यह खुलासा हुआ कि इस पूरे मामले में आरोपी डॉक्टर के माता-पिता की भी सक्रिय भूमिका रही। इसके बाद विवेचना में उनके नाम शामिल किए गए और साक्ष्यों के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी पिता सलीमुद्दीन और मां खतीजा को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, मुख्य आरोपी डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।


इसको भी पढ़ें : पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर की पेशी में IO के पास नहीं थे ठोस सबूत, कोर्ट ने लगाई फटकार; जांच की मॉनिटरिंग करेगा न्यायालय


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: