Breaking News

अयोध्या में नकली रिफाइंड तेल का बड़ा भंडाफोड़, 500 पेटी जब्त

Bolta Sach News
|
Fake refined oil in Ayodhya
बोलता सच,अयोध्या : रामनगरी Ayodhya से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बड़े ब्रांड के नाम पर नकली रिफाइंड तेल बेचने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 500 पेटी से अधिक नकली तेल बरामद किया गया है।
मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के वजीरगंज इलाके का है, जहां कंपनी के सेल्स मैनेजर की शिकायत के बाद छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान एक गोदाम से भारी मात्रा में नकली रिफाइंड तेल बरामद हुआ। जांच में सामने आया है कि जालसाज असली ब्रांड की हूबहू पैकिंग तैयार कर नकली तेल को बाजार में खपा रहे थे।
यह कारोबार न सिर्फ उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी था, बल्कि लोगों की सेहत के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता था। पुलिस ने मौके से बरामद माल को जब्त कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
अधिकारियों के अनुसार, इस रैकेट से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। खाद्य सुरक्षा विभाग को भी सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, ताकि तेल की गुणवत्ता की पुष्टि की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े : यूपी में भीषण गर्मी का कहर, 22 जिलों में लू का अलर्ट; 26 अप्रैल से राहत के संकेत


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “अयोध्या में नकली रिफाइंड तेल का बड़ा भंडाफोड़, 500 पेटी जब्त”

Leave a Reply

error: