Breaking News

पटना में 10 वर्षीय बच्ची की हत्या से सनसनी, दूध देने गई थी घर से—अगले दिन कंबल में लिपटा मिला शव

Bolta Sach News
|
10-year-old girl murdered in Patna
बोलता सच,पटना : शहर के बाईपास थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 10 वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या कर दी गई। बच्ची बुधवार सुबह घर से दूध देने निकली थी, लेकिन रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई। अगले दिन गुरुवार सुबह उसका शव घर के पास ही एक गली में कंबल में लिपटा मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
परिजनों के अनुसार, बच्ची सुबह करीब छह बजे स्कूल जाने के लिए तैयार थी। स्कूल जाने से पहले वह पड़ोस में दूध देने गई थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। जब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
बुधवार पूरे दिन परिजन और पुलिस बच्ची की तलाश में जुटे रहे। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, लेकिन कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई। गुरुवार सुबह जब एक गली में कंबल में लिपटा शव मिला, तो इलाके में हड़कंप मच गया। पहचान करने पर पता चला कि वह शव उसी लापता बच्ची का है। शव घर से महज 500 मीटर की दूरी पर मिला।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में बच्ची के सिर और शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं और डॉग स्क्वॉड की मदद से भी जांच की जा रही है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं स्थानीय लोग भी इस वारदात से स्तब्ध हैं। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और जल्द ही मामले के खुलासे का दावा किया है।

इसे भी पढ़े :  बंगाल चुनाव में सीएम योगी का तीखा हमला, ममता सरकार पर साधा निशाना


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: