Breaking News

देवरिया में दुर्गा माता मंदिर चोरीकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Bolta Sach News
|
Durga Mata Temple in Deoria
बोलता सच,देवरियादेवरिया के लार थाना क्षेत्र स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से चोरी की नकदी, घटना में इस्तेमाल किए गए औजार और पहचान छिपाने के लिए पहने गए कपड़े बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 11 मई 2026 को बरडीहा दलपत गांव स्थित दुर्गा माता मंदिर का ताला तोड़कर चोर नकदी और अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। घटना के बाद से पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही थी।
जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की। शनिवार को कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कर्मबीर उर्फ विकास सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राजनारायण सिंह का पुत्र है और बरडीहा दलपत गांव का निवासी बताया गया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देने वाला शॉल और सिर पर बांधने वाला गमछा बरामद किया है। इसके अलावा एक झोले में रखा लोहे का रॉड, हथौड़ी और नुकीली बरछी भी बरामद की गई, जिनका इस्तेमाल मंदिर का ताला तोड़ने में किया गया था।
पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए गए 13,150 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मनोज कुमार ने बताया कि मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि चोरी की घटना के खुलासे के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत महसूस की है।

इसे भी पढ़े : देवरिया : पथरदेवा में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: