Breaking News

बीजापुर: मुठभेड़ में तीन जवान शहीद, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Bolta Sach News
|
Bijapur Three soldiers killed in encounter

बोलता सच,छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में DRG बीजापुर के तीन जवान शहीद हो गए। जबकि एक जवान घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव ने घटना की पुष्टि की है।

मुठभेड़ में नक्सलियों के 12 शव बरामद

बीजापुर–दंतेवाड़ा सीमा क्षेत्र के पश्चिम बस्तर डिवीजन में चल रहे बड़े नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से अब तक 12 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। मौके से SLR, .303 राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी मिले हैं। क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है और अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है।

सुबह 9 बजे शुरू हुई थी कार्रवाई

एसपी के अनुसार DRG दंतेवाड़ा, DRG बीजापुर, STF, कोबरा और CRPF की संयुक्त टीम सुबह 9 बजे सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी और दोनों ओर से मुठभेड़ लंबे समय तक जारी रही।

तीन जवानों ने दी शहादत

मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों के नाम इस प्रकार हैं—

  • प्रधान आरक्षक मोनू वडाड़ी

  • आरक्षक दुकारू गोंडे

  • जवान रमेश सोड़ी

जवान सोमदेव यादव घायल हुए हैं, जिनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

मारे गए नक्सलियों की पहचान जारी

बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पट्टलिंगम ने कहा कि ऑपरेशन अभी जारी है, इसलिए विस्तृत जानकारी बाद में साझा की जाएगी। बरामद नक्सलियों के शवों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है।


इसको भी पढ़ें : योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: सभी 18 मंडलों में खुलेंगे नए दिव्यांग पुनर्वास केंद्र


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: