Breaking News

देवरिया : पथरदेवा विधानसभा में मतदाता सूची से छेड़छाड़ का आरोप, सपा ने चुनाव आयोग से की जांच की मांग

Bolta Sach News
|
Deoria Voters in Pathardewa Assembly constituency
बोलता सच,देवरिया : पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र संख्या 338 में मतदाता सूची से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि फर्जी फॉर्म-7 भरकर बड़ी संख्या में मुस्लिम मतदाताओं के नाम सूची से हटाने की कोशिश की जा रही है।
सपा कार्यकर्ताओं के अनुसार, ग्राम पंचायत पकडीयार और महुआडीहा के बूथ संख्या 362 और 363 पर प्रारूप-7 के जरिए नाम हटाने के आवेदन दिए गए हैं। इनमें एक बूथ से 49 और दूसरे बूथ से 62 मतदाताओं के नाम काटने के लिए आवेदन किया गया। पार्टी का दावा है कि कई फॉर्मों पर एक ही व्यक्ति के हस्ताक्षर पाए गए हैं, जिससे फर्जीवाड़े की आशंका और गहरी हो गई है।
सपा नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) पर दबाव बनाया गया। घटना के बाद संबंधित समुदाय में भय और असंतोष का माहौल बताया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही अखलाख अंसारी ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय कुमार मल्ल को अवगत कराया। इसके बाद मल्ल ने पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी से संपर्क किया। उनके निर्देश पर विधानसभा उपाध्यक्ष राकेश राय, सेक्टर प्रभारी अब्दुल रब्ब मास्टर, मुकेश सिंह सेंगर और मुराद अहमद सहित सपा की एक टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
सपा टीम ने स्पष्ट कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम बिना उचित प्रक्रिया के नहीं कटने दिया जाएगा। पार्टी ने चुनाव आयोग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। समाजवादी पार्टी का कहना है कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की बुनियाद है और इसमें किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा है। फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर मामले की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

इसको भी पढ़ें : देवरिया: फर्जी फॉर्म-7 से मतदाता नाम काटने के आरोप में सपा का प्रदर्शन, चुनाव आयोग को ज्ञापन


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: