Breaking News

कानपुर लैंबोर्गिनी हादसा: बेटे के बचाव में उतरे कारोबारी केके मिश्रा, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

Bolta Sach News
|
Kanpur Lamborghini accident Son rescued
बोलता सच,कानपुर : कानपुर के वीआईपी रोड पर रविवार को हुए लैंबोर्गिनी हादसे ने अब नया मोड़ ले लिया है। मामले में नामजद तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा के बचाव में खुद केके मिश्रा सामने आए हैं। ग्वालटोली थाने पहुंचे केके मिश्रा ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उनके बेटे को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।
केके मिश्रा ने कहा कि हादसे के समय लैंबोर्गिनी कार उनका बेटा नहीं चला रहा था और पुलिस जबरन शिवम को इस मामले में घसीट रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि शिवम की हालत नाजुक है और वह इस समय दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती है।
इस दौरान उनके साथ मौजूद वकील धर्मेंद्र सिंह ने भी पुलिस की जल्दबाजी में की गई कार्रवाई पर सवाल खड़े किए। उन्होंने मामले में ग्वालटोली इंस्पेक्टर पर हुई कार्रवाई को लेकर कानूनी पहलुओं पर आपत्ति जताई। बता दें कि ग्वालटोली इंस्पेक्टर संतोष गौड़ को लापरवाही बरतने और कार चालक की पहचान छिपाने का मौका देने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, शुरुआत में इस हादसे में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। बाद में जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शिवम मिश्रा का नाम विवेचना में जोड़ा गया। आरोप है कि हादसे के बाद शिवम के सुरक्षाकर्मियों ने कार की नंबर प्लेट तोड़कर चालक की पहचान छिपाने की कोशिश की थी।
गौरतलब है कि रविवार दोपहर वीआईपी रोड पर दिल्ली नंबर की तेज रफ्तार लैंबोर्गिनी अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई थी। इस हादसे में चमनगंज निवासी तौफीक अहमद के पैर में गंभीर चोट आई थी, जबकि बुलेट सवार विशाल और सोनू त्रिपाठी भी घायल हुए थे। हादसे में सड़क किनारे खड़ी एक ऑटो और बुलेट को भी भारी नुकसान पहुंचा था। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

इसको भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की डेडलाइन एक हफ्ते बढ़ी


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: