Breaking News

लोहिया संस्थान में तीसरी कैथ लैब शुरू, रोजाना 40 हृदय रोगियों को मिलेगा अत्याधुनिक इलाज

Bolta Sach News
|
Third Cath in Lohia Institute
बोलता सच,लखनऊ : दिल के मरीजों के इलाज में राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान को बड़ी सौगात मिली है। हृदय रोग विभाग में लगभग 8.50 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित नई कैथ लैब का शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने  द्घाटन किया। नई सुविधा के शुरू होने से संस्थान में एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और पेसमेकर से जुड़े इलाज की क्षमता रोजाना 25 से बढ़कर 40 मरीजों तक पहुंच जाएगी, जिससे मरीजों की वेटिंग भी काफी हद तक कम होगी।

उद्घाटन के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नई कैथ लैब के जरिए पहले के मुकाबले करीब डेढ़ गुना अधिक मरीजों को प्रतिदिन इलाज मिल सकेगा। यह कैथ लैब हाई-रिजॉल्यूशन इमेजिंग सिस्टम, एडवांस्ड इंटरवेंशनल टेक्नोलॉजी और आधुनिक मॉनिटरिंग सुविधाओं से लैस है, जिससे जटिल कार्डियक प्रक्रियाएं अधिक सटीकता और कम समय में संभव होंगी। खासकर हार्ट अटैक के मामलों में यह सुविधा मरीजों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।
उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में हृदय रोग के मामलों में बढ़ोतरी और अस्पतालों पर बढ़ते रेफरल दबाव को देखते हुए यह कैथ लैब बड़ी राहत लेकर आई है। सरकार की प्राथमिकता है कि गंभीर हृदय रोगियों को इलाज के लिए रेफर करने के बाद अनावश्यक देरी न हो। इसी उद्देश्य से लोहिया संस्थान में तीसरी कैथ लैब शुरू की गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कार्डियोलॉजी विभाग को जरूरत के अनुसार सभी आधुनिक उपकरण और तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
लोहिया संस्थान के कार्डियोलॉजी विभाग में अब कुल तीन कैथ लैब कार्यरत हो गई हैं। नई कैथ लैब का महत्व इसलिए भी अधिक है, क्योंकि पहले से मौजूद दो कैथ लैब करीब एक दशक पुरानी हैं। चिकित्सकों का कहना है कि अत्याधुनिक तकनीक से लैस इस नई कैथ लैब से हृदय रोगियों का इलाज पहले से कहीं अधिक सटीक और प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा।

इसको भी पढ़ें : लखनऊ नगर निगम का कारनामा, 432 रुपये हाउस टैक्स को बना दिया 1 लाख 60 हजार


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: