Breaking News

उन्नाव में बोले सीएम योगी, ‘बच्चों को पता है उनका भविष्य सुरक्षित है, इसलिए रोना बंद कर देते हैं’

Bolta Sach News
|
CM Yogi said in Unnao, 'Children
बोलता सच,उन्नाव : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को उन्नाव में 570 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 101 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों के साथ-साथ विपक्षी दलों पर भी तीखा हमला बोला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने एक प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा, “अभी मैं देख रहा था कि दो बच्चों का अन्नप्राशन कराया जाना था। उनमें से एक बच्चा रो रहा था। जब वह मेरे पास आया तो उसने रोना बंद कर दिया। साक्षी जी ने कहा कि यह तो रोना बंद कर दिया। मैंने कहा कि बच्चे ईश्वर का रूप होते हैं, उन्हें पता है कि हम आ गए हैं तो उनका भविष्य सुरक्षित है।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार विकास और जनकल्याण के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जो काम आज सरकार कर रही है, उन्हें पहले की सरकारों ने क्यों नहीं किया।
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में विकास कार्यों की इच्छाशक्ति और क्षमता का अभाव था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी केवल अपने-अपने परिवारों तक सीमित राजनीति करती रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा, “कांग्रेस के लिए केवल नेहरू-गांधी परिवार महत्वपूर्ण था, जबकि समाजवादी पार्टी के लिए सैफई परिवार। आम गरीब, किसान और युवा उनकी प्राथमिकताओं में शामिल नहीं थे।”
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पहले व्यापारियों और आम लोगों में असुरक्षा का माहौल था, जबकि वर्तमान सरकार कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और विकास को गति देने के लिए लगातार काम कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया तथा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को भी जनता के सामने रखा।

इसे भी पढ़े :  आगरा में एमजी रोड के बीच बनी मजार हटाई गई, यातायात सुगम बनाने की कवायद


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply