Breaking News

बंगाल चुनाव में IPS अजय पाल शर्मा के वायरल वीडियो पर बवाल, संजय सिंह और अखिलेश यादव ने साधा निशाना

Bolta Sach News
|
IPS Ajay Pal Sharma in Bengal elections
बोलता सच,नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा का एक वीडियो वायरल होने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। वीडियो में वह कथित तौर पर टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान को चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग ने अजय पाल शर्मा को चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया है। इसी बीच इस वीडियो के सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने उन पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

संजय सिंह का तीखा हमला

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अजय पाल शर्मा पर निशाना साधते हुए उन्हें भाजपा का कार्यकर्ता तक बता दिया। उन्होंने कहा कि बंगालियों के साथ गुंडागर्दी भाजपा को भारी पड़ेगी। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि बंगाल में लोगों को डराने-धमकाने और महिलाओं के साथ बदसलूकी जैसे कृत्य किए जा रहे हैं, जो बंगाल की संस्कृति और “बंगालियत” का अपमान है।

अखिलेश यादव ने भी उठाए सवाल

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा ने “ऑब्जर्वर” के नाम पर अपने एजेंट भेजे हैं। उन्होंने लिखा कि सही समय आने पर ऐसे लोगों की गहन जांच होगी और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि ऐसे लोगों को न भागने दिया जाएगा और न ही छिपने दिया जाएगा, बल्कि उन्हें कानून के तहत सजा दिलाई जाएगी।

टीएमसी उम्मीदवार को दी चेतावनी

वायरल वीडियो में अजय पाल शर्मा फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान के घर पहुंचे और उन्हें सख्त संदेश देते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय शिकायतों के आधार पर उन्होंने कहा कि यदि वोटरों को डराया या धमकाया गया, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने टीएमसी कार्यकर्ताओं को भी चेतावनी दी कि चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद बंगाल चुनाव का माहौल और ज्यादा गरमा गया है और राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

इसे भी पढ़े : बिना अनुमति रोड शो कर शोरूम उद्घाटन, यूट्यूबर शादाब जकाती पर चौथी FIR दर्ज


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “बंगाल चुनाव में IPS अजय पाल शर्मा के वायरल वीडियो पर बवाल, संजय सिंह और अखिलेश यादव ने साधा निशाना”

Leave a Reply