Breaking News

गणतंत्र दिवस पर सीएम योगी करेंगे 10 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक से सम्मानित, 25 को मिलेगा प्रशस्ति पत्र

Bolta Sach News
|
CM Yogi will do this on Republic Day
बोलता सच,लखनऊ। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधान भवन के समक्ष ध्वजारोहण के बाद अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करेंगे। इस दौरान 10 पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री वीरता पदक और 25 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट व सराहनीय सेवा के लिए मुख्यमंत्री प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री वीरता पदक से सम्मानित पुलिसकर्मियों को पदक, प्रशस्ति पत्र के साथ एक हजार रुपये प्रतिमाह की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं, मुख्यमंत्री प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र के साथ 25 हजार रुपये की एकमुश्त नकद धनराशि प्रदान की जाएगी।

इन पुलिसकर्मियों को मिलेगा मुख्यमंत्री वीरता पदक

बुलंदशहर के निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राठौर, एसटीएफ के निरीक्षक अमित, उपनिरीक्षक केशव शांडिल्य, उपनिरीक्षक राहुल कुमार, उपनिरीक्षक घनश्याम यादव, मुख्य आरक्षी रणधीर सिंह, आरक्षी अमित त्रिपाठी, मथुरा के उपनिरीक्षक अजय कुमार वर्मा, गाजियाबाद के निरीक्षक मनीष बिष्ट और मैनपुरी के उपनिरीक्षक अवनीश कुमार त्यागी को मुख्यमंत्री वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा।

इन पुलिसकर्मियों को मिलेगा मुख्यमंत्री प्रशस्ति पत्र

मुख्यमंत्री प्रशस्ति पत्र पाने वालों में उपनिरीक्षक अमित कुमार, आरक्षी शेखर वर्मा, सरफराज अहमद (बरेली), उपनिरीक्षक पीयूष कुमार (लखनऊ कमिश्नरेट), मुख्य आरक्षी सुरेंद्र कुमार, आरक्षी पवन भाटी, सोनू भाटी (मथुरा), एसटीएफ के मुख्य आरक्षी बैजनाथ राम, आलोक रंजन, शिवानंद शुक्ला, आरक्षी विनोद कुमार यादव, आगरा कमिश्नरेट के निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा और जयवीर सिंह, मैनपुरी के आरक्षी नवनीत कुमार, मथुरा जीआरपी के निरीक्षक विकास सक्सेना, मुख्य आरक्षी लोकेश कुमार, जौनपुर के निरीक्षक आदेश त्यागी, मुख्य आरक्षी संदीप कुमार सिंह, आज़मगढ़ के मुख्य आरक्षी सुरेंद्र यादव, अभिमीत कुमार तिवारी, आरक्षी सन्नी कुमार, संभल के उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह, एटीएस के निरीक्षक भारत भूषण तिवारी, मुख्य आरक्षी संजय कुमार और मदन कुमार पासवान शामिल हैं।

प्रदेश सरकार के इस सम्मान समारोह को पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने और उनके साहस व सेवा भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply