Breaking News

गाजियाबाद में दिनदहाड़े 25 लाख की लूट, फायरिंग के बीच कैश वैन लेकर फरार हुए बदमाश

Bolta Sach News
|
25 lakh in broad daylight in Ghaziabad
बोलता सच,गाजियाबाद :  गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में दिनदहाड़े बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए करीब 25 लाख रुपये से भरी कैश वैन लूट ली। घटना के दौरान वैन में मौजूद गार्डों ने बदमाशों का सामना करते हुए फायरिंग भी की, लेकिन बदमाशों ने जवाबी फायरिंग कर चालक को बंधक बना लिया और वैन लेकर फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश वैन को Delhi–Meerut Expressway पर मसूरी क्षेत्र में छोड़कर भाग निकले। घटना में इस्तेमाल की गई गाड़ी पर दिल्ली नंबर प्लेट थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि आरोपी बाहरी हो सकते हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। आसपास के इलाकों में कांबिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

प्राथमिक जांच में वैन में बड़ी मात्रा में कैश होने की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।



Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: