Breaking News

देवरिया में सांप के काटने से छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Bolta Sach News
|
snake bite in deoria
बोलता सच देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया के बनकटा थाना क्षेत्र के बिरनी गांव में एक सांप के काटने से एक छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान अंकित गिरी (19) के रूप में हुई है, जो बालाजी इंटर कॉलेज पंचरूखिया में 12वीं में पढ़ता था।
सर्पदंश के दो घंटे बाद परिजनों को दी जानकारी
घटना गुरुवार शाम की है। अंकित कमरे के दरवाजे पर बैठा था। शाम 8:30 बजे सांप ने उसे काट लिया। करीब 10:30 बजे जहर का असर शुरू हुआ। अंकित ने परिजनों को गले में परेशानी की शिकायत की।परिजन तुरंत उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपार रानी ले गए।
इलाज के दौरान हुई मौत
चिकित्सकों ने प्रारंभिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए सलेमपुर रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को झाड़-फूंक के लिए अमवा के सती माई के यहां ले गए। शुक्रवार सुबह 11:30 बजे जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। अंकित दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था।

इसे भी पढ़े : चार दिन की जंग के बाद घायल युवक ने तोड़ा दम, अज्ञात चालक पर केस दर्ज

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: