Breaking News

बिहार में ‘वोट चोरी’ के आरोप पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत का वीडियो वायरल, चुनाव आयोग ने मांगी जानकारी

Bolta Sach News
|
On the allegation of 'vote theft' in Bihar

बोलता सच/नई दिल्ली: कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें एक व्यक्ति बिहार में कथित ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाते हुए एक घटना का विवरण देता दिख रहा है। वीडियो में वह व्यक्ति दावा करता है कि भाजपा कार्यालय में रिपोर्टिंग के दौरान उसकी बातचीत एक पार्टी कार्यकर्ता से हुई, जिसने विवादित खुलासा किया।

बीजेपी कार्यकर्ता ने दो जगह मतदान का दावा—श्रीनेत

वीडियो के अनुसार, उस व्यक्ति ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ने उससे बताया कि उसने दो अलग-अलग जगहों पर मतदान किया था। कथित तौर पर उसे पटना और अपने पैतृक गांव, दोनों जगह मतदान पर्ची मिली थी। दावा किया गया है कि उसने सुबह पटना में वोट डालने के बाद करीब 5 किलोमीटर दूर अपने गांव में भी मतदान किया।

पपीते के दूध से हटाई स्याही का दावा

वीडियो में व्यक्ति आगे कहता है कि कथित भाजपा कार्यकर्ता ने अपनी उंगली पर लगी मतदान स्याही को मिटाने के लिए पपीते के पत्ते में पाए जाने वाले दूध का इस्तेमाल करने की बात बताई थी।

चुनाव आयोग ने मांगी तथ्यात्मक जानकारी

वीडियो वायरल होने के बाद, चुनाव आयोग ने एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिना तथ्यों के किसी भी दावे की पुष्टि संभव नहीं है। आयोग ने सुप्रिया श्रीनेत से मतदाता का नाम, ईपीआईसी नंबर, बूथ नंबर और विधानसभा क्षेत्र संख्या उपलब्ध कराने को कहा ताकि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। आयोग ने यह भी चेतावनी दी कि फर्जी खबर फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

श्रीनेत का सरकार और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल

इससे पहले भी सुप्रिया श्रीनेत ने बिहार के चुनाव परिणामों पर सवाल उठाते हुए कहा था कि यदि कोई अब भी मानता है कि देश में निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव हो रहे हैं, तो वह “मुगालते में” है। उन्होंने आरोप लगाया कि “खुलेआम वोट चोरी” हो रही है और चुनावी लोकतंत्र की “धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।”
उन्होंने यह भी लिखा कि बिहार में भाजपा के पास कोई प्रमुख चेहरा नहीं होने के बावजूद “90 फीसदी स्ट्राइक रेट” संदेह पैदा करता है।


इसको भी पढ़ें : जैश-ए-मोहम्मद माड्यूल की सदस्य डॉ. शाहीन ने कई देशों से जुटाए 30 लाख रुपये; भाई परवेज भी शामिल

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

2 thoughts on “बिहार में ‘वोट चोरी’ के आरोप पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत का वीडियो वायरल, चुनाव आयोग ने मांगी जानकारी”

Leave a Reply

error: