Breaking News

देवरिया : पथरदेवा में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Bolta Sach News
|
Deoria Dead body of married woman found in Pathardeva
बोलता सच,देवरिया : देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के पथरदेवा में शुक्रवार सुबह एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल के आंगन में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान अंकिता उर्फ गुड़िया (32) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष में कोहराम मच गया। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, अंकिता उर्फ गुड़िया की शादी वर्ष 2011 में पथरदेवा निवासी भीम प्रजापति से हुई थी। दंपति के तीन बच्चे हैं, जिनमें पीहू (13), रुही (8) और पीयूष (6) शामिल हैं।
मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के कुछ वर्षों बाद से ही अंकिता को ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों का कहना है कि आए दिन मारपीट और विवाद की शिकायतें मिलती थीं। कई बार समझौता कराने के लिए परिवार के लोग ससुराल भी पहुंचे, लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं हुआ।
शुक्रवार सुबह अंकिता का शव घर के आंगन में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। घटना की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
घटना की सूचना पर उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मृतका के पति भीम प्रजापति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

इसे भी पढ़े : राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, बोले- “अब भारत चुपचाप सहने वाला देश नहीं”


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

6 thoughts on “देवरिया : पथरदेवा में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप”

Leave a Reply

error: