Breaking News

देवरिया में ‘वंदे मातरम् चौक’ की मांग, विश्व हिन्दू महासंघ ने किया प्रदर्शन

Bolta Sach News
|
Vande Mataram Chowk in Deoria
बोलता सच,देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया में सोमवार को विश्व हिन्दू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर पुरवा चौराहा का नाम बदलकर ‘वंदे मातरम् चौक’ करने की मांग उठाई। संगठन के पदाधिकारी सुभाष चौक से रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। यह मांग अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के 95वें शहादत दिवस तथा ‘वंदे मातरम्’ गीत की 151वीं वर्षगांठ के अवसर पर की गई।

राष्ट्रभक्ति के प्रतीक के रूप में विकसित करने की योजना

संगठन के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने बताया कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। यदि प्रशासन इस प्रस्ताव को मंजूरी देता है, तो चौराहे पर शहीदों के चित्र, भारत माता की प्रतिमा, तिरंगा ध्वज, यातायात संकेतक और ‘वंदे मातरम्’ गीत की पट्टिका स्थापित की जाएगी।

युवाओं में जागेगी देशभक्ति की भावना

उन्होंने कहा कि इस तरह के नामकरण से युवाओं में देशभक्ति की भावना मजबूत होगी और शहीदों के प्रति सम्मान बढ़ेगा। यह स्थान आने वाली पीढ़ियों को देश के इतिहास और बलिदानों की याद दिलाने का कार्य करेगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने प्रशासन से इस प्रस्ताव पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की, ताकि समाज में राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश और मजबूत हो सके।

इसे भी पढ़े : 5 साल के भव्य ने दिखाई गजब प्रतिभा, 195 देशों के झंडे पलभर में पहचान लेते हैं


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: